नागपुर जिले के बारे में
भौगोलिक सूचना
उत्तरी अक्षांश - 210.07; पूर्वी देशांतर - 790.07
औसत समुद्री तल से ऊँचाई – 312.42 मीटर
स्थानः यह व्यावहारिक रूप में भारत के भौगोलिक केन्द्र में स्थित है, अर्थात शून्य मील का पत्थर इस शहर में स्थित हैं। सभी प्रमुख राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-7 (वाराणसी-कन्याकुमारी) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-6 ( मुंबई-संबलपुर-कलकत्ता) एवं प्रमुख रेलवे टंªकमार्ग (मुंबई-चेन्नई, चेन्नई, हावडा़, दिल्ली) शहर से होकर गुजरते हैं। महत्वपूर्ण केन्द्रीय व राज्य सरकार के कार्यालय और संस्थान नागपुर में स्थित हैं। औद्योगिक विकास कामठी, वाडी, खापरी, बूटीबोरी, और कलमेश्वर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ विद्यमान है।
अधिकतम, औसत और न्यूनतम वर्षा क्रमशः 1993 मिमी., 1205 मि.मी. तथा 606 मि.मी है।
नागपुर महानगरपालिका सीमा क्षेत्र के अंतर्गत भूमि क्षेत्रफल 217.56 वर्ग किलोमीटर है।
नागपुर मुंबई से 837 किमी., दिल्ली के दक्षिण छोर से 1094 किमी., चेन्नई के उत्तरी छोर से 1092 किमी. तथा कोलकाता के पश्चिमी छोर से 1140 किमी. की दूरी पर है।
शहर के केन्द्र में सीताबर्डी जुड़वां पहाडियों पर सन् 1818 में बनाए गए ब्रिटिश किलो का परिसर है। इस परिसर के पश्चिम में सिविल लाइंस, व उत्तर पूर्व में मुख्य शहर तथा दक्षिण में सीताबर्डी उपनगर स्थित हैं। सिविल लाइंस के उत्तर पश्चिम में 2,350 फुट लंबे बांध के साथ गोरेवाडा जलाश्य है। शहर में और इसके आसपास कई पुराने जलाशय, विशेषरूप से शुक्रवारी तालाब, अंबाझरी व तेलंगखेडी जलाशय तथा कई पार्क हैं।
आस-पास का क्षेत्र ऊँचा-नीचा पठारी क्षेत्र है जो उत्तर की और सतपुड़ापर्वत रेंज तक फैला है जिसकी ऊँचाई 889 से 2,142 फुट (271 से 653 मी.) तक है जिसका पानी मध्य में कन्हान तथा पेंच नदियों में तथा पश्चिम में वर्धा नदी तथा पर्वू में वैनगंगा जैसी नदियों में बहता है। ये सभी नदियाँ आगे चलकर सहायक नदी के रूप में गोदावरी नदी में मिल जाती हैं। पश्चिम तथा उत्तर में उपजाऊ काली मिट्टी (कपास के लिए उपयुक्त) तथा पूर्व में जलोढ़ मिट्टी है। वार्षिक औसत वर्षा 45 इंच है जो पश्चिम क्षेत्र की तुलना में पूर्व क्षेत्र में अधिक होती है। पश्चिम की पहाड़ियों वनों से आच्छादित हैं। उत्तर-पूर्व में रामटेक की पहाड़ियां हैं
जलवायु
आद्रता 70% से 20%
ऊँचाई 274.5 मी. से 652.7 मीटर
वन क्षेत्र 28% अर्थात 2818 वर्ग किमी. है (नागपुर जिला)।
नागपुर का मौसम आमतौर पर एक शुष्क उष्णकटिबंधीय है।
स्थान |
21 डिग्री 09 उत्तर |
ऊंचाई |
247 - 305 मीटर समुद्र स्तर से ऊपर |
क्षेत्र |
228 वर्ग किमी. |
भाषाएँ |
मराठी, हिंदी और अंग्रेजी |
मौसम |
तापमान में चरम भिन्न रूप. तीन मुख्य मौसम है. ग्रीष्मकाल: फ़रवरी.-मई., सर्दी: अक्टूबर.-जनवरी, मानसून: जून-सितंबर. |
हवा की गति
फरवरी के महीने में हवा का बहना अधिकतम (22 की. मी./घंटा या अधिक) होता है और मानसून वर्षा मई के अंत में और जून के पहले सप्ताह में शुरू होती है. ह इस क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण से होता है ।
बाकी समय, हवा की गति 5 से 7 किमी. / घंटे से नीचे है।
114 किमी / घंटा की अधिकतम हवा की गति 22 मई 1970 पर दर्ज की गई थी ।




